हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत लगातार गंभीर होती जा रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलिंडर के लिए उन्हें एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। समस्या के बीच स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की गिरिराज गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण में अनियमितता के आरोप लगाए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलिंडर की कमी बताई जा रही है। उन्होंने सिलिंडर बुकिंग के साथ पैसे भी एडवांस में जमा करा दिए हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि पूछताछ करने पर एजेंसी के कर्मचारी उनके साथ अभद्रता करते हैं। कई बार धक्का-मुक्की तक की स्थिति पैदा हो जाती है। रसोई गैस के लिए परेशान उपभोक्ताओं के साथ हो रहा दुर्व्यवहार आक्रोश पैदा कर रहा है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले की जांच कराए। एजेंसी के स्टॉक समेत वितरण प्रणाली की जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके। उधर गैस एजेंसी संचालक ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
