हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता थाना क्षेत्र में संस्कृति यूनिवर्सिटी के पास एक होटल के बाहर खड़े ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में दिल्ली से मथुरा की ओर आ रही एक वैगनार कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। कार में हरियाणा के जींद स्थित गीता कॉलोनी निवासी अनिल कुमार, उनकी पत्नी राधा, पुत्र वंश और पुत्री परी सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैगनार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सूचना मिलने पर छाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की भी सहायता ली गई, जिसने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर कार को बाहर निकाला। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया की सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान राधा की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
