• Sun. Nov 29th, 2026

गोवर्धन में प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ से आक्रोश, नशे में धुत युवक ले जा रहा था अवशेष

Byvijay.singhal1233

Mar 31, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में  गोवर्धन ड्रेन के पास स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। मंदिर में स्थापित भगवान शंकर के शिवलिंग व अन्य मूर्तियों को एक युवक द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को तत्काल हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे जाटव मोहल्ला निवासी सतवीर सिंह नशे की हालत में विनोद बाबा मार्ग स्थित शिव मंदिर पहुंचा। वहां उसने मंदिर में स्थापित शिवलिंग तथा भगवान कार्तिकेय की मूर्ति को तोड़ दिया और कुछ अवशेष अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।  घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और विरोध जताने लगे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की सक्रियता के चलते क्षेत्र में संभावित तनाव की स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। वहीं, हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.