• Sun. Nov 29th, 2026

दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:पति, सास और ससुर को पुलिस ने जेल भेजा

Byvijay.singhal1233

Mar 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झींगुरपुरा बाग बहादुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को उनके घर से पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 65 वर्षीय सुरेश (पुत्र नत्थूलाल), 23 वर्षीय राहुल (पुत्र सुरेश) और एक 60 वर्षीय महिला शामिल हैं। ये सभी वर्तमान में मथुरा के झींगुरपुरा बाग बहादुर, थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। इनका मूल निवास फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र का ग्राम हथौड़ा बताया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-0225/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 80(2), 85, 115(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला दो दिन पहले नवविवाहिता पायल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से संबंधित है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने पति, सास और ससुर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.