• Tue. Mar 31st, 2026

मथुरा में आयुष्मान भारत कैंप शुरू:पात्र लाभार्थियों के बनाए जा रहे कार्ड, अधिक लोगों तक योजना पहुंचाने पर जोर

ByVijay Singhal

Mar 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग इन कैंपों का आयोजन कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राधा वल्लभ ने बाढ़पुरा सदर क्षेत्र स्थित सैनी धर्मशाला में एक आयुष्मान भारत कैंप का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है। उद्घाटन के अवसर पर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि कई पात्र लाभार्थी ऐसे हैं जिनके आयुष्मान कार्ड विभिन्न कारणों से नहीं बन पाए हैं। ऐसे लोगों की सुविधा के लिए ये विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पूरी जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आयुष्मान भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार, जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित सिंह और अर्बन कोऑर्डिनेटर फौजिया खानम सहित अर्बन हेल्थ पोस्ट लक्ष्मी नगर के फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
डॉ. राधा वल्लभ ने आम जनता से अपील की कि जिन पात्र लाभार्थियों ने अभी तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, वे इन कैंपों में आकर अपना पंजीकरण कराएँ और योजना का लाभ उठाएँ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.