• Mon. Mar 30th, 2026

हाईवे के पुल पर लटका ट्रैक्टरों से लदा ट्राॅला, राहगीरों की अटकी सांसें

ByVijay Singhal

Mar 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टरों से लदा एक ट्राॅला गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित पुल पर अनियंत्रित होकर लटक गया। पुल के नीचे सर्विस रोड होने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक बन गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्राॅला अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और वहीं फंस गया। ट्राॅला में कई ट्रैक्टर लदे हुए थे। जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्राॅला को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन उसे हटाने की प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया। क्रेन संचालकों का कहना था कि ट्राॅला में लदे ट्रैक्टरों को पहले उतारना जरूरी है, अन्यथा संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं ट्राॅला मालिक का दावा था कि वाहन को मौजूदा स्थिति में ही हटाया जा सकता है। इस पर क्रेन चालक ने संभावित खतरे को देखते हुए बिना ट्रैक्टर उतारे बिना कार्य करने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से ट्राॅला को हटाने की योजना बनाई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.