• Mon. Mar 30th, 2026

मथुरा में एडवांस दो…तेल लो, कंपनियों का उधार से इंकार

ByVijay Singhal

Mar 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तेल कंपनियों की ओर से डीजल-पेट्रोल उधार दिए जाने से इंकार कर दिया है। इससे अधिकांश पंप संचालकों के सामने दिक्कत आ रही हैं। उधारी में डीजल-पेट्रोल न मिलने से कुछ पंपों पर बिक्री बाधित हुई है। कुछ पेट्रोल पंपों पर बीती शुक्रवार को लोगों को पेट्रोल नहीं मिला। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिले में आईओसीएल के 103, बीपीसीएल के 50, एचपीसीएल के 38, रिलांयस जियो बीपी के चार और नायरा के 10 पंप हैं। अधिकतर पंपों पर मथुरा डिपो से तेल की आपूर्ति होती है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण तेल कंपनियों ने नए नियम लागू कर दिए हैं। अब अग्रिम भुगतान करने के बाद ही पंपों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में कम पूंजी वाले पंप संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। पंप संचालकों का कहना कि कंपनियों के नियम बदलने से परेशानी आ रही है। पहले डिमांड भेजने के बाद कंपनियों से सप्ताह भर की उधारी का समय मिल जाता था। यह प्रक्रिया काफी सुविधाजनक थी लेकिन अब इसे समाप्त कर दिया गया है। अब एडवांस भुगतान के बाद भी तीन से चार टैंकर तेल की मांग पर सीमित तेल आपूर्ति हो रहा है। चार दिन पहले कलेक्ट्रेट के सामने इसी कारण पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति बाधित रही थी। अधिकारियों के कहने के बाद कंपनी ने तेल की आपूर्ति कराई थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.