हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में बन रहे 50 बेड के क्रिटिकल वार्ड की बिल्डिंग का रविवार को यूपी सिडको (यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन) के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य करने वाले एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री वाईपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए उक्त कार्य को समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए समय भवन को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर की की जाए। उन्होंने सभी कमरों, रेलिंग, रैंप, सीढ़ियों, खिड़कियों, पिलर, टाइल्स के कार्यों का अवलोकन किया। कुछ कमियां दिखीं, जिसको दो सप्ताह के भीतर सही कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक भवन का कार्य प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत हो रहा है। कार्य 15 मार्च 2024 को प्रारंभ हुआ था तथा कार्य पूर्ण होने की तिथि 15 जुलाई 2025 थी। किन्ही कारणों से विलंब हुआ है, अब उक्त कार्य जुलाई 2026 में पूर्ण कर लिया जाएगा। उक्त कार्य की लागत 1782.22 लाख रुपये है। इस दौरान सीएमओ डॉ. राधावल्लभ, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. अनुज, डॉ. सिद्धार्थ धनगर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
