• Mon. Mar 30th, 2026

नर से नारायण बनने का एकमात्र उपाय सेवा मार्ग : साध्वी ऋतंभरा

ByVijay Singhal

Mar 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा म वृंदावन में साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि नर से नारायण बनने का एकमात्र उपाय सेवा मार्ग ही है, भूखे को भोजन कराना किसी यज्ञ से कम नहीं होता। अपने कार्य को कर्म योग बना लें तो जहां खड़े हैं वहीं तीर्थ बन जाएगा। यह विचार उन्होंने वात्सल्य ग्राम स्थित प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय में सुनीता रामपाल की स्मृति में विजय रामपाल द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में व्यक्त किए। यहां 8 जिलों के 304 रोगियों का नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्याम अग्रवाल एवं डॉक्टरों की टीम ने उपचार किया। साध्वी ने रोगियों को दवा वितरित कीं। सुभाष चंद्र अग्रवाल ने कहा कि वात्सल्य में जो प्रकल्प बने हैं, वह प्रशंसनीय है। डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि संतों के सानिध्य में सेवा करने का अवसर मिल जाए तो इससे अच्छा और क्या होगा। इस अवसर पर महेश खंडेलवाल, सुशीला चंद्रा, महेश गर्ग, मीनाक्षी अग्रवाल, रमाकांत शर्मा, महेंद्र सिंह, डॉक्टर उमाशंकर राही आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.