• Sat. Mar 28th, 2026

वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, मुंह से कान काटकर अलग

ByVijay Singhal

Mar 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर सूरज फाटक के पास वाहन हटाने को लेकर हुई मारपीट में युवक का कान काट कर अलग कर दिया। बचाने आए साथी को भी पीटकर घायल कर दिया।शुक्रवार रात गांव सूरज निवासी ओमवीर उर्फ़ गुल्ला अपनी स्कूटी से गांव जा रहा था। थोड़ी देर पहले ही रेलवे फाटक खुला था तो वह अपनी स्कूटी को साइड कर रहा था, तभी पीछे से डीजे लगी मैक्स आई। इसका चालक लगातार हार्न बजाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मैक्स चालक और उसके आधा दर्जन साथियों ने मारपीट कर दी। चालक आगरा के अछनेरा निवासी दीपू ने मुहं से ओमवीर का कान काट कर अलग कर दिया। उसे बचाने आए शिवकुमार को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दीपू और उसके साथी यतेंद्र को पकड़ लिया है। दीपू ने बताया कि वह राया में विवाह कार्यक्रम में आए थे। घटना की जानकारी होते ही थाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। आरोप है दूसरे समुदाय के लोगों ने भी दोनों युवकों को पीटा। पुलिस ने मैक्स को कब्जे में लिया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.