• Sat. Mar 28th, 2026

महिलाओं ने लिया यमुना की स्वच्छता का संकल्प

ByVijay Singhal

Mar 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की महिला इकाई और श्रीकृष्ण अहिरानी यदुवंशी बृजवासी परिवार की संयुक्त बैठक कोतवाली रोड पर हुई। शुभारंभ गीता पूजन और श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। पदाधिकारियों का स्वागत संयोजक नीतू राम अवतार ने तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया। बैठक में यमुना नदी की स्वच्छता, ब्रज संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। महानगर अध्यक्ष अंजू यादव ने वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि समाज के विकास के लिए छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई-कढ़ाई एवं अन्य कौशल आधारित शिक्षाओं से जोड़ना आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव, प्रमुख महासचिव वशिष्ठा यादव, पिंकी यादव, पूनम, बॉबी, नगीना, मीना, गीता, मंजू, अग्रवती आदि उपस्थित रहीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.