• Sun. Nov 29th, 2026

महावन के चंद्रावली देवी मंदिर में दर्शन को उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित किए

Byvijay.singhal1233

Mar 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन जमुनापार रोड स्थित मां चंद्रावली देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही भक्त दर्शनों के लिए पहुंचने लगे, जिससे मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। दिन चढ़ने के साथ ही भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती गई। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते और मां के चरणों में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाएं मांगते दिखे। कई भक्त नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर माता को अर्पित कर रहे थे। मंदिर परिसर लगातार “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा। चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ था। महिलाएं, पुरुष और बच्चों में माता के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात और दर्शन व्यवस्था को भी सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.