हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले दर्शनार्थियों के सुबह से रात तक प्रसादी वितरित की जा रही है। मंदिर की रसोई में गैस की किल्लत की वजह से भक्तों के प्रसाद में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। अष्टमी पर भक्तों को हलुवा-पूड़ी के साथ खीर-मालपुआ का प्रसाद परोसा गया। जन्मभूमि में प्रतिदिन देश-विदेश से सैकड़ों दर्शनार्थी पहुंचते हैं। मंदिर की रसोई में श्रद्धालुओं के लिए सुबह साढ़े सात बजे से प्रसाद परोसना शुरू किया जाता है। प्रसादी परोसने का क्रम रात साढ़े नौ बजे तक जारी रहता है। ऐसे में गैस की किल्लत से निपटने के लिए जन्मभूमि प्रबंधन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मंदिर की रसोई में पर्याप्त संख्या में व्यावसायिक सिलिंडरों का स्टॉक है। इसके अलावा भट्ठी और डीजल भट्ठी भी हैं, जिनका प्रयोग आवश्यकता पड़ने पर किया जा सकता है। प्रसाद में मालपुआ, खीर, सब्जी, पूड़ी के अलावा अन्य व्यंजन पूरे दिन भक्तों को परोसे जा रहे हैं। यह क्रम नहीं टूटने दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
