• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा जिला कारागार में दिव्यांग बंदी ने दी जान, जांच शुरू

Byvijay.singhal1233

Mar 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में करीब 11 माह से निरुद्ध दिव्यांग बंदी ने बुधवार की रात को बैरक में बने शौचालय में फंदे से लटककर जान दे दी। अन्य बंदियों की सूचना पर पहुंचे जेल अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता का कहना है कि वह जेल से रिहाई को लेकर परेशान था। जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोवर्धन के महरौली निवासी दिव्यांग सुरेश सिंह (57) को गोवर्धन थाना पुलिस ने नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। उसके शरीर का एक हिस्सा काम नहीं करता था। कोर्ट ने सुरेश सिंह को मई 2025 में जिला कारागार भेज दिया। तभी से वह जेल में निरुद्ध था। बुधवार रात दो बजे के करीब वह बैरक में बने शौचालय के दरवाजे के कुंडे से लोअर का फंदा लगाकर लटक गया। काफी देर तक वह शौचालय से लौटकर नहीं आया तो साथियों ने उसे शौचालय में पहुंचकर देखा तो सुरेश फंदे पर लटका हुआ था। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि बंदी ने रात 2.05 बजे आत्महत्या का प्रयास किया। रात 3.05 पर जिला अस्पताल में बंदी ने दम तोड़ दिया। फंदा लगाने से एक दिन पूर्व उसने अपने पिता मोहन सिंह ने फोन पर वार्ता की थी। फोन पर वह अपने पिता से जमानत के लिए अच्छा वकील करने की कह रहा था। जमानत न होने के कारण वह दुखी था, संभवत: इसी कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.