• Fri. Mar 27th, 2026

वृंदावन में खुलेआम बेचा जा रहा मिलावटी पेड़ा, पहचान से खिलवाड़

ByVijay Singhal

Mar 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर गाय के घी के शुद्ध पेड़ा के नाम पर मिलावटी पेड़े की बिक्री खुलेआम की जा रही है। धर्म नगरी में श्रद्धालुओं को चपत लगाई जा रही है। साथ ही मथुरा के पेड़े की पहचान से खिलवाड़ हो रहा है। कहीं पेड़ा 200 रुपये किलो मिल रहा है तो कहीं 500 सौ रुपये। ज्यादातर दुकानों पर पेड़े मिलावटी हैं। यह बात कई बार खाद्य एवं रसद विभाग की टीम की जांच में सामने आ चुकी है। हाल में हुई श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार ने एफएसडीए के अधिकारियों को इस बात के लिए सचेत भी किया था तो ठाकुर जी के भोग के लिए मिलावटी और जहर बेचा जा रहा है और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। इस पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। अधिकारियों ने बताया था कि हाल में 20 दुकानों के नमूने लिए गए थे, जिसमें से केवल 7 की गुणवत्ता ही ठीक पाई गई। 13 नमूने फेल हो गए। अध्यक्ष की नाराजगी के बाद टीम ने नमूने भरे तो कुछ दुकानदार जांच के डर से दुकान बंद करके भाग निकले और कुछ अपनी सेटिंग और अधिकारियों की अनदेखी का फायदा उठा रहे हैं। हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि वह पहले ही ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन एक बार फिर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे। ऐसे दुकानदारों को चिह्नित भी किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.