• Thu. Mar 26th, 2026

टायर फटने से पिकअप पलटी, कोसीकलां के गांव खरोट की वृद्धा की मौत

ByVijay Singhal

Mar 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नवरात्र पर गांव खरोट से धोलागढ़ देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप टायर फटने से पलट गई। वाहन में कुल 25 लोग सवार थे। इसमें एक वृद्धा की मृत्यु हो गई। राजस्थान के नगर, डीग के गांव बहज में पिकअप का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी लोग चुटैल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों एवं पुलिस की मदद से घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान गायत्री देवी (75 वर्ष) की मृत्यु हो गई। घायलों में योगेश, गुड्डी, चंचल, गीता, कमला, रेखा एवं ओमवती आदि शामिल हैं। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर नवीपुर कट के समीप एक यात्री बस और केट्रा में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि केंट्रा पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर जाम लग गया एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.