• Sun. Nov 29th, 2026

नरी सेमरी मैया के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Byvijay.singhal1233

Mar 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चैत्र नवरात्र के अवसर पर गांव नरी सेमरी स्थित प्रसिद्ध नरी-सेमरी देवी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले के आठवें दिन अष्टमी को सुबह से ही उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों से आए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मैया के भक्त हाथों में पूजा के थाल लेकर दर्शन के लिए खड़े रहे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर और मेला प्रांगण मैया के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी विक्रम सिंह ने बताया कि सप्तमी के कारण सुबह से ही भारी भीड़ रहा। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर कमेटी द्वारा सुगम दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान छाता थाना प्रभारी कमलेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। नत्थी सिंह, मनोज कुमार, राजू भार्गव, अशोक भार्गव, कल्लन, सभासद ठाकुर वीरी सिंह, रामहेत भगत, नगेंद्र भार्गव, भोला, नारायण सिंह और दिनेश लेखपाल समेत मंदिर कमेटी के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.