• Sun. Nov 29th, 2026

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी संग किए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन

Byvijay.singhal1233

Mar 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने विवाह के बाद अपनी पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन पहुंचकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर परंपरा के अनुसार देहरी पर इत्र सेवा अर्पित की।

सेवायत नितिन सांवरिया ने उन्हें इत्र भेंट किया। इसे दोनों ने श्रद्धा भाव से मंदिर की देहरी पर लगाया। इसके बाद दंपती ने हाथ जोड़कर काफी देर तक भगवान के स्वरूप के शांत भाव से दर्शन किए। कुलदीप यादव ने ठाकुरजी की प्रसादी माला, चुनरी और मोरपंख से सजी बांसुरी को आशीर्वाद स्वरूप ग्रहण किया। इसके बाद गर्भगृह के समीप चंदन कोठरी पर गोस्वामी समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया। कुलदीप यादव श्रीबांकेबिहारी के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और समय-समय पर वृंदावन आते रहे हैं। विवाह के बाद पत्नी संग उनकी यह पहली धार्मिक यात्रा खास महत्व रखती है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.