• Wed. Mar 25th, 2026

हाईवे, यमुना और बरेली एक्सप्रेस पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

ByVijay Singhal

Mar 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद में व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दुर्घटना बाहुल्य जिलों में शामिल मथुरा में अब दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों का सर्वे कराया जाएगा, ताकि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष निगरानी रखी जा सके। राष्ट्रीय राजमार्ग-19, यमुना एक्सप्रेसवे और बरेली एक्सप्रेस वे पर सर्वे के दौरान उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा जहां सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक जनपद में अभी तक 23 ब्लैक स्पॉटस् हैं। इन स्थानों पर न केवल कैमरे लगाए जाएंगे, बल्कि आवश्यकतानुसार संकेतक, स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने बताया कि परिवहन और यातायात विभाग के संयुक्त सहयोग से प्रमुख मार्गों पर हाई जूम सीसीटीवी कैमरे, स्पीड कैमरे और रेड लाइट जंप कैमरे लगाए जाएंगे। इन अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग पर नजर रखी जाएगी। तकनीक के इस्तेमाल से यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.