हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मूल्यांकन केंद्रों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं और अब उनके विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में 18 मार्च से 1 अप्रैल तक दो केंद्रों वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज (हाईस्कूल) और किशोरी रमण इंटर कॉलेज (इंटरमीडिएट) पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम हो रहा है। उप नियंत्रकों की ओर से बताया गया है कि नियुक्त कई परीक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके कारण मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में 23 मार्च को भी विभाग ने निर्देश जारी कर परीक्षकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है। अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस थमाए गए हैं और स्पष्ट किया गया है कि यदि वे तुरंत मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
