हिदुस्तान 24 टीवी नजेव्स चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राधा कृष्ण की महारास स्थली बंसीवट में बनी अवैध कुटियाओं को मंगलवार को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। एसडीएम मांट ऋतु सिरोही के आदेश पर राजस्व विभाग, बृज तीर्थ विकास परिषद और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन अवैध कुटियां ध्वस्त की गईं। प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा कुटिया बनाने का प्रयास करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बंसीवट में तहसील प्रशासन ने पुरानी कुटियाओं को नंबर आवंटित किए हुए हैं, जिनमें 34 कुटियाओं को वैध माना गया था। बृज तीर्थ विकास परिषद भी बंसीवट की विभिन्न व्यवस्थाओं पर नजर रखता है। इसके बावजूद, कई साधु वेशधारियों ने अवैध रूप से कुटियां बना ली थीं और कुटिया बनाने के नाम पर कई प्राचीन पेड़ भी काट डाले थे। कार्रवाई से पहले परिषद और तहसील टीम ने अवैध कुटियाओं को चिन्हित किया था। लेखपाल रिंकू सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में बंसीवट के पौराणिक स्वरूप के साथ किसी ने छेड़छाड़ की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरिशंकर सिंह, नितेश सिंह और एसआई अवधेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
