• Sun. Nov 29th, 2026

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में पार्षद पति

Byvijay.singhal1233

Mar 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने पार्षद पति तिलकवीर चौधरी की रेंज रोवर कार बरामद कर ली है, जबकि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए पार्षद पति इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण लेने पहुंचा है। वहीं अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। बीते दिनों बीएसए रोड स्थित सियाराम वाटिका में राजस्थान के डीग जिले से आई बरात में क्षेत्रीय पार्षद पति तिलकवीर चौधरी का विवाद हो गया। शादी समारोह में लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया था। गोली लगने से महिला बबीता घायल हो गई थीं। पुलिस ने पार्षद पति समेत दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर ही है, लेकिन पुलिस ने पार्षद पति की लग्जरी कार रेंज रोवर रविवार को बरामद कर ली है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.