• Tue. Mar 24th, 2026

मथुरा में यमुना छठ पर्व पर घाटों पर विशेष सफाई अभियान, व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं

ByVijay Singhal

Mar 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना छठ पर्व के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया था।नगर निगम की टीमों ने घाटों पर व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान घाटों पर जमा कूड़ा-करकट हटाया गया और सीढ़ियों व आसपास के क्षेत्रों की विशेष रूप से सफाई की गई। श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए रास्तों को भी व्यवस्थित किया गया है।अधिकारियों के अनुसार, यमुना छठ के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना और स्नान के लिए घाटों पर पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नगर निगम के कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई अव्यवस्था न हो।नगर निगम ने बताया कि पर्व से पहले सभी प्रमुख घाटों को पूरी तरह साफ और सुव्यवस्थित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आयोजन के दौरान भी साफ-सफाई बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गयी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.