हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सत्ता आती-जाती रहती है। ब्राह्मण अपने स्वाभिमान की रक्षा करना सीखें। हमें न कोई मिटा सका है और न मिटा सकेगा। सरकारों को निरंकुश न होने दें। ब्राह्मण केवल उसे चुनें जो आपके हित में कार्य करे। वर्तमान शासन सत्ता निरंकुश हो चुकी है। अब जागने और विरोधी शक्तियों को सबक सिखाने का समय है। यह बातें यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने विप्र स्वाभिमान महासम्मेलन में कहीं। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विप्र स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन रविवार को भूतेश्वर स्थित जी श्रीजी बाबा आश्रम में किया गया । इसमें ब्रज क्षेत्र से भारी संख्या में ब्राह्मण पहुंचे। शुभारंभ मुख्य अतिथि माता प्रसाद पांडेय, जगद्गुरु बलराम बाबा, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष का फरसा भेंट कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में सदैव अग्रणी रहने वाले ब्राह्मण समाज को आज हीन भावना से देखा जा रहा है। सम्मेलन में 250 ब्राह्मणों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के सहयोग के बिना कोई भी दल सत्ता प्राप्त नहीं कर सकता। सम्मेलन में पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी, सत्य प्रकाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पं.बालकिशन दीक्षित, महेश चंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश पाठक व अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
