हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में सांसद हेमा मालिनी ने गोवर्धन और वृृंदावन में मंदिरों में मत्था टेका। इस दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। गोवर्धन पहुंचने के बाद सांसद ने श्रद्धा भाव के साथ गिरिराजजी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वह इसके बाद हेमा मालिनी हनुमान बाग पहुंचीं, जहां उन्होंने हनुमानजी के दर्शन कर संत सियाराम बाबा से मुलाकात की। उन्होंने संत से आशीर्वाद लिया और उनसे आध्यात्मिक तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के धार्मिक विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, भाजपा के महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा, भानुप्रताप सिंह, कपिल सेठ आदि मौजूद रहे। इधर सांसद ने नवरात्र के अवसर पर वृंदावन के कात्यायनी देवी मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन किए और मातारानी को पुष्प माला और चुनरी अर्पित की। मंदिर के प्रबंधक विजय मिश्र ने उन्हें पटका एवं प्रसाद प्रदान किया। सांसद के मंदिर पहुंचने पर लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें लोगों की भीड़ के बीच से निकालकर कार तक पहुंचाया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
