हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी के चरणों में शीश नवाया। भक्ति और सादगी के संगम के साथ राष्ट्रपति ने न केवल दानघाटी मंदिर और मुकुट मुखारविंद मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना की, बल्कि गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर एक नया इतिहास भी रच दिया। वह देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति बन गई हैं जिन्होंने गोवर्धन धाम पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन किए हैं। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन के होटल रेडिसन से सीधे गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर पहुंचीं। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं. मंदिर परिसर में राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान गिरिराज जी का दूध से अभिषेक किया और फल-मिष्ठान का भोग लगाया। इस दौरान मंदिर को विशेष रूप से रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया था।
7455095736
