हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जिला संयुक्त चिकित्सालय (सौ शैय्या अस्पताल) में जाने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं, वहां आपको बच्चों के लिए कोई चिकित्सक नहीं मिलेगा। यहां पिछले एक वर्ष से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने के कारण नवजात और बच्चों के इलाज की व्यवस्था चरमराई हुई है। अस्पताल में हर महीने 100 से अधिक डिलीवरी हो रही हैं लेकिन बच्चों की देखभाल के लिए कोई विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। स्थिति यह है कि बीमार बच्चों को दिखाने के लिए परिजन को निजी डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन पर इलाज में आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कई मामलों में गंभीर स्थिति होने पर बच्चों को बाहर के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। वृंदावन निवासी रमेश शर्मा का कहना है कि अस्पताल में बच्चों का डॉक्टर न होने से परेशानी होती है। सीएमएस डाॅ. वंदना अग्रवाल का कहना है कि बाल रोग विशेषज्ञ के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। आवश्यकता होती तो जिला अस्पताल से डॉक्टर को बुला लिया जाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
