हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में गो सेवक की मौत की मौत के बाद हाईवे पर बवाल की घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। ईद के मौके पर गो सेवक की मौत की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगी। इस पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। ईद की नमाज हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद खुफिया तंत्र चौकन्ना हो गया। जिलेभर में संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों से संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। बाजारों में भी निगरानी बढ़ाने को कहा गया। दूसरी ओर, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतत निगरानी शुरू कर दी गई, ताकि किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट नहीं कर दी जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
