• Sun. Mar 22nd, 2026

नरी सेमरी में तीज की आरती में दिखा अद्भुत नजारा

ByVijay Singhal

Mar 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के गांव नरी सेमरी में तीज की चमत्कारिक आरती की झलक पाने के लिए शनिवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देवी मां के परम भक्त ध्यानू भगत (आगरा वाले) के परिजन ने आरती की। इस दौरान बड़े-बड़े दीपकों की लौ कपड़े की चादर के आरपार हो गई, लेकिन चादर नहीं जली। यह देख श्रद्धालुओं ने मैया के जयकारे लगाए। पूरा मंदिर परिसर गुंजाएमान हो गया। नरी सेमरी स्थित देवी मंदिर परिसर से प्रथम आरती शाम 7.10 बजे, दूसरी आरती शाम 7.35 बजे ध्यानू भगत (आगरा वाले) के परिजन ने निकाली। इस आरती को देखने के लिए सैकड़ों भक्त अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर टकटकी लगाए बैठे थे। आरती में बड़े-बड़े दीपकों की तेज लौ के ऊपर सफेद चादर को रखा गया, लेकिन चादर में आग नहीं लगी। इसके बाद ध्यानू भगत के परिजन ने इसी तरह देवी मां की आरती की। अनूठी आरती देखकर भक्त आश्चर्यचकित रह गए। इस दौरान नत्थी सिंह, मनोज कुमार, पूर्व सभासद ठाकुर वीरी सिंह, विक्रम सिंह, अशोक भार्गव, राजू भार्गव, देवों, नीरज, प्रेम आदि उपस्थित थे। मेला इंचार्ज ललित फोर्स के साथ तैनात रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.