• Sun. Nov 29th, 2026

बाजना में बदमाशों ने चार घरों में बोला धावा

Byvijay.singhal1233

Mar 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में थाना क्षेत्र के कस्बा बाजना स्थित मोहल्ला रामनगर में सोमवार देर रात आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने आतंक मचाया। बदमाशों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाया। एस घर में चोरी में नाकाम रहने पर बुजुर्ग दंपती पर हमला किया। तमंचे के बल पर बुजुर्ग महिला के कानों से कुंडल लूटकर फरार हो गए। घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित लखपत सिंह ने बताया कि 16 मार्च की रात करीब 1 बजे आधा दर्जन बदमाश तमंचे और धारदार हथियार लेकर रामनगर मोहल्ले में घुस आए। सबसे पहले उन्होंने रामेश्वर चौधरी के मकान का ताला तोड़ा, लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद बदमाश प्रहलाद पहलवान के घर में जाली काटकर घुस गए, लेकिन वहां भी असफल रहे। तीसरे प्रयास में बदमाश जुगेंद्र सिंह के घर की छत पर चढ़े, लेकिन यहां भी उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद बदमाशों ने लखपत सिंह के घर को निशाना बनाया। उस समय बुजुर्ग लखपत सिंह अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ घर में सो रहे थे।
घर का दरवाजा खुला होने के कारण एक बदमाश अंदर घुस गया। उनकी पुत्रवधू ने तत्काल फोन कर सूचना दी। सूचना पर लखपत सिंह बाहर आए तो चार संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। टोकने पर बदमाशों ने उन्हें पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। पति को बचाने आई उर्मिला देवी पर भी बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर चोट लगी। इसी दौरान बदमाशों ने उनके कानों से कुंडल नोच लिए और भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उर्मिला देवी को उपचार के लिए भेजा गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.