हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ईरान-इजरायल तनाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसके चलते प्रीमियम पेट्रोल के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। नये रेट पेट्रोल पंपों पर लागू हो गए हैं। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संभावना व्यक्त की गई है कि पैसे बढ़ सकते हैं। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद अब तेल विपणन कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। प्रीमियम पेट्रोल के रेट 101.13 पैसे थे जोकि शुक्रवार को 103.13 हो गए हैं। पेट्रोल के दाम 94.21 एवं डीजल के दाम 87.20 पैसे हैं। अचानक पैसे बढ़ाए जाने के बाद पेट्रोल लेने के बाद लोग पेट्रोल पंप कर्मियों से पूछ रहे हैं कि क्या पैसे पेट्रोल पर बढ़ गए हैं। इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम ने दो रुपये नौ पैसे एवं दो रुपये बढ़ाए हैं। मथुरा पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि इंडियन ऑयल कंपनी ने दो रुपये नौ पैसे बढ़ाए हैं। सौंख अड्डा स्थित सरीन पेट्रेाल पंप संचालक रवि सरीन ने बताया कि प्रीमियम पेट्रोल पर कंपनी ने दो रुपये बढ़ा दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
