हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में लगातार तीसरे दिन भी बारिश ने भिगोया। शुक्रवार की सुबह से ही मध्यम और तेज बारिश हुई। बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। दिन के तापमान में भी गिरावट आ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अब तापमान में फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से फिर से बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ कहीं तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। सुबह 11 बजे के बाद ही बारिश थमी। लगातार बारिश से शहर में भूतेश्वर, पुराना बस स्टैंड सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे दिन का तापमान लुढ़क गया। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, शुक्रवार को यह 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन में दिन के तापमान में फिर से वृद्धि होने के आसार हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
