• Fri. Mar 20th, 2026

राष्ट्रपति ने नींव कराैरी आश्रम में किए दर्शन, पुजारी ने भेंट किया बाबा का कंबल

ByVijay Singhal

Mar 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में राष्ट्रपति नींव करौरी बाबा आश्रम पहुंचीं। राष्ट्रपति का आश्रम में आगमन देवी मंदिर की ओर से हुआ, जहां पर उनका स्वागत राधाकृष्ण पाठक, देवेन्द्र कुमार शर्मा और सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन संदीप भटेले ने किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। हनुमान मंदिर की परिक्रमा लगाई। हनुमान मंदिर पर रामरूप पुजारी एवं टीसी शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। हनुमान मंदिर के दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने नींव करौरी बाबा की समाधि स्थल व मंदिर के दर्शन किए। समाधि स्थल में उन्होंने पूजा की तथा समाधि स्थल की परिक्रमा लगाई। राष्ट्रपति को समाधि स्थल पर अभिषेक पुजारी एवं नरेंद्र मोहन अग्रवाल ने प्रसाद, पटुका, नींव करौरी बाबा का फोटो एवं कम्बल भेंट किया। राष्ट्रपति ने महाराज की कुटिया के दर्शन किए। आश्रम स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने संपूर्ण संग्रहालय का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी एवं प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.