• Fri. Mar 20th, 2026

गैस एजेंसी पर तय संख्या से 271 ज्यादा मिले सिलिंडर

ByVijay Singhal

Mar 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एलपीजी किल्लत के बीच जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने महौली रोड स्थित कैप्टन राकेश इंडेन गैस सर्विस पर कार्रवाई की है। भौतिक सत्यापन में टीम को स्टॉक में विसंगति मिली हैं। घरेलू सिलिंडरों की संख्या रिकाॅर्ड से 271 अधिक मिली जबकि 49 छोटे सिलिंडर कम पाए गए। टीम ने आरोप पत्र जारी कर एजेंसी स्वामी से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। अधिकारियों के अनुसार गैस एजेंसी पर भरे और खाली मिलाकर 646 घरेलू सिलिंडर (14.2 किग्रा) होने चाहिए थे, लेकिन मौके पर 917 सिलिंडर मिले हैं। रिकॉर्ड के अनुसार 271 गैस सिलिंडर अधिक पाए गए है। इसी तरह छोटे सिलिंडर (दो किग्रा वाले) 114 के सापेक्ष 65 सिलिंडर मिले हैं। टीम ने बारी-बारी से उपभोक्ताओं से फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि बिना तौल के ही गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूलने का भी उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया। इन्हीं आधार पर पूर्ति निरीक्षक फूल सिंह यादव और बांट माप विभाग ने अपनी रिपोर्ट जिला आपूर्ति अधिकारी संजीव को सौंपी। जिला आपूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी संचालक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। निर्धारित समय से जवाब दाखिल नहीं किया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.