हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सौंख में बड़े भाई ने 35 वर्षीय छोटे भाई को गड़ासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया। दोनों भाइयों की पत्नियां सगी बहनें हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से घर मे विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में दोनों पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना मगोर्रा के गांव अहमल में घरेलू विवाद के चलते सगे भाई को बड़े भाई ने गंडासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। निरंजन सिंह के बचाव में आई मां लोंगा देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मेघश्याम अपनी पत्नी दुर्गेश के साथ कमरे का ताला लगाकर फरार हो गए। बताया गया है कि मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे निरंजन सिंह उर्फ नहना मजदूरी का काम करके घर आया था। तभी घर पर निरंजन सिंह खाना खा रहा था। भाभी दुर्गेश ने उसके चहरे पर ट्रॉर्च लगाई और पति से शिकायत करने लगी कि वो उस पर गलत नजर डाल रहा है। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया।
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
