हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव नगरिया में चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ संदिग्ध लोग चोरी के इरादे से गांव में घुसे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने देख लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया। इस हिंसक झड़प में छोटू, गोविंदा, माया देवी और मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को गहरी चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
