• Wed. Mar 18th, 2026

नगर निगम में नामित पार्षदों की हाल ही में जारी सूची पर गहरी नाराजगी

ByVijay Singhal

Mar 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति ने नगर निगम में नामित पार्षदों की हाल ही में जारी सूची पर गहरी नाराजगी और निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में रहते हुए भी रालोद के किसी भी समर्पित कार्यकर्ता या प्रतिनिधि को स्थान न मिलना अत्यंत खेदजनक और चिंताजनक है।
महानगर अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गठबंधन केवल चुनावी समीकरणों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें सभी सहयोगी दलों की सम्मानजनक, संतुलित एवं न्यायपूर्ण भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। रालोद के जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी, गठबंधन की भावना और आपसी विश्वास पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा से किसान, व्यापारी एवं आमजन के हितों की आवाज़ उठाता रहा है, और गठबंधन में उसकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रतिनिधित्व से वंचित रखना न केवल रालोद के कार्यकर्ताओं के मनोबल को प्रभावित करता है, बल्कि गठबंधन की मजबूती को भी कमजोर करता है।
महानगर अध्यक्ष ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से आग्रह किया है कि इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए गठबंधन धर्म, पारदर्शिता एवं न्यायसंगत भागीदारी के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीर्ष नेतृत्व, जिसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल हैं, इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल करते हुए सभी सहयोगी दलों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करेगा।
अंत में उन्होंने कहा कि रालोद अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए सदैव सजग और प्रतिबद्ध रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ को और बुलंद करेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.