हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आंबेडकर पार्क चौराहा पर पर लगे जाम को खुलवाने पहुंचे सिपाही ने जब कार सवार श्रद्धालु को विपरीत दिशा में जाने से रोका तो श्रद्धालुओं ने सिपाही पर हमला कर दिया। गाली गलौज करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। हंगामे के कारण जाम लग गया। पुलिस ने दो श्रद्धालुओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते पिछले 10 दिनों से लगातार जाम से वृंदावन जूझ रहा है। मंगलवार को भी चुंगी चौराहा से मिर्जापुर धर्मशाला तक जाम जाम लगा। उसे खुलवाने पहुंचे मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी पवन कुमार ने चुंगी चौराहा की ओर मथुरा की ओर जा रहे कार सवार गुरुग्राम निवासी श्रद्धालु देवेंद्र एवं सोनी को विपरीत दिशा में कार को ले जाने से रोका तो कार सवारों और उनके साथ महिलाओं ने पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया। कार को रास्ते में ही रोककर सिपाही से गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और उसकी वर्दी फाड़ दी। मार्ग पर हंगामे के कारण चौतरफा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच खींचतान होती रही। सिपाही की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों श्रद्धालु देवेंद्र एवं सोनी को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही पवन कुमार ने श्रद्धालुओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पार्किंग पर होमगार्ड्स तैनात, जाम से जूझ रहा नगर में पिछले दस दिनों से सभी तिराहे-चौराहे और प्रमुख मार्गाें पर जाम लगा रहा है, लेकिन तिराहे -चौराहों पर पुलिसकर्मी प्रशासन द्वारा तैनात नहीं किए गए, जबकि प्राइवेट पार्किंग के सामने वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की इस प्रणाली के कारण नगरवासी के साथ देशभर से आ रहे श्रद्धालु जाम से जूझ रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
