हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मथुरा में बड़ी कार्रवाई की है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.20 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई। यह कार्रवाई नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 64 के पास हुई। एएनटीएफ की ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन लंबे समय से आरोपी नितेश पुत्र रविंद्र बाबू, निवासी ट्रांस यमुना कॉलोनी आगरा पर नजर रख रही थी। 17 मार्च 2026 को टीम को सूचना मिली कि नितेश दिल्ली से हेरोइन लेकर लौट रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे पर घेराबंदी की। देर शाम आरोपी को माइल स्टोन 64 के पास से पकड़ लिया गया। तलाशी में नितेश के पास से 621 ग्राम हेरोइन मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की हुंडई औरा कार (UP 80 JT 4124) और 5 लाख रुपये की नकद ड्रग मनी भी जब्त की है। पूछताछ में आरोपी नितेश ने बताया कि वह दिल्ली से मादक पदार्थ लाया था। उसने नोएडा में एक व्यक्ति को 400 ग्राम हेरोइन 5 लाख रुपये में बेची थी। शेष हेरोइन को वह आगरा ले जाकर अपने साथी सनी के साथ होटलों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस अब इस मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई को ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
