• Wed. Mar 18th, 2026

सब्जी मंडी में भीषण आग,शॉर्ट सर्किट से सात फर्मों की दुकानें जलकर राख

ByVijay Singhal

Mar 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित फल एवं गल्ला मंडी समिति की सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है। इस घटना से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों में हड़कंप फैल गया। सूचना मिलते ही हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग सबसे पहले एक दुकान में लगी और तेजी से आसपास की कई दुकानों में फैल गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि स्थानीय व्यापारियों के शुरुआती प्रयास आग बुझाने में विफल रहे। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंडी सचिव रेनू वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, क्योंकि दुकान के पास एक ट्रांसफार्मर स्थित है। इस आगजनी में सात फर्मों की दुकानें प्रभावित हुईं, जिनमें प्याज, लौकी सहित अन्य सब्जियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही मंडी सचिव रेनू वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, क्योंकि दुकान के पास एक ट्रांसफार्मर स्थित है। इस आगजनी में सात फर्मों की दुकानें प्रभावित हुईं, जिनमें प्याज, लौकी सहित अन्य सब्जियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.