• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा। यमुना में बहाव में आई कमी, दुर्गंध में तेजी, आचमन करने से भी कतरा रहे श्रध्यालु

ByVijay Singhal

Jan 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सहार में राल ड्रेन का ओवर फ्लो रोके जाने के बावजूद यमुना में मसानी नाले का बहाव मंगलवार को भी जारी रहा। पानी की मात्रा में बडे़ स्तर पर कमी आई है। हालांकि इस स्थिति से यमुना का जल बहुत प्रदूषित हो गया है। उसमें दुर्गंध से श्रद्धालु आचमन करने से भी कतरा रहे हैं।

जनवरी माह में मसानी नाले से सीधे गंदा पानी यमुना में गिरने के कारण घाटों पर दुर्गंध उठ रही है। यमुना का संपूर्ण जल प्रदूषित हो गया है। आम भक्त ही नहीं यमुना की यह दशा देख बाहरी श्रद्धालु भी दुखी हैं। मंगलवार को भी राल ड्रेन का मसानी नाले से गंदा पानी सीधे यमुना में गिरने का क्रम जारी रहा। इसमें कमी अवश्य देखी गई है।
एनजीटी में शिकायत करने वाले विजय चतुर्वेदी ने बताया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी यमुना के जल में प्रदूषण नहीं रुक रहा है। नमामि गंगे का प्रोजेक्ट सफेद हाथी बन गया है। मसानी नाला उफन रहा है। शहर का करीब ४० प्रतिशत गंदा पानी सीधे यमुना में जा रहा है। यमुना की इस दशा को देख भक्त परेशान हैं। यमुना जल का रंग काला और कीचड़युक्त देख सभी हैरान हैं। दुर्गंध आ रही है। इस मामले को लेकर उन्होंने एनजीटी में वाद दायर करने का फैसला किया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.