हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृषि विभाग और रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी की गई। फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए और फर्जी ट्रेनिंग भी दी गई। इस मामले में थाना कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुदामापुरी, मथुरा निवासी सोनू शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी गौरांग दास से उनका मिलना जुलना था। उसने कहा कि उसके कुछ रिश्तेदार कृषि विभाग और रेलवे में उच्च पदों पर हैं। वह पढ़े लिखे लोगों की नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए 25 लाख रुपये की मांग की। फरवरी 2023 से जुलाई 2024 के बीच पीड़ितों ने आरोपियों को नकद और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए लाखों रुपये दिए । सोनू की मां ने तो अपने बेटे के भविष्य के लिए अपना प्लॉट तक बेच दिया था। ठगी को असली जामा पहनाने के लिए आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए ।ठगों ने पीड़ितों को नोएडा के एक पीजी में रखकर कृषि विभाग की ट्रेनिंग का नाटक किया और रेलवे की नौकरी के नाम पर दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर ट्रेनें गिनने के काम पर लगा दिया। संदेह होने पर जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने 4 लाख रुपये का एक चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। पुलिस ने इस मामले में गौरांग दास, संजय शर्मा, भारती शर्मा, मुन्ना यादव, विवेक यादव, मनतोष कुमार और अभिषेक शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
