हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में 18 दिन से चल रहा किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया। जहांगीरपुर खादर में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान सत्याग्रह कर रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की 8 सूत्रीय मांगों को मानकर उनका आंदोलन खत्म कराया। मांट तहसील के जहांगीरपुर खादर में जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसान सत्याग्रह कर रहे थे। किसानों से प्रशासन के अधिकारी कई बार सत्याग्रह खत्म करने के लिए वार्ता कर चुके थे। लेकिन सत्याग्रह खत्म नहीं हुआ। निषाद पार्क में चल रहे सत्याग्रह को खत्म करने के लिए मंगलवार को एक बार फिर समझौता वार्ता चली। जिसका नतीजा देर शाम सकारात्मकता के साथ निकला। सत्याग्रह कर रहे किसानों की मांग थी कि किसानों के कब्जे की 11 हेक्टेयर भूमि को खसरा नंबर 282 में ही काबिज किया जाए, फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाए, किसानों पर लगे मुकदमे वापस लिए जाएं,नलकूपों को शासकीय सहायता से स्थापित किया जाए, क्षतिग्रस्त मकानों को राजकीय योजनाओं के तहत बनवाया जाए इसके अलावा वर्तमान लेखपाल को निलंबित किया जाए। किसानों की यह मांग सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुवे,अभिलेख अधिकारी प्रीति जैन, सीओ सदर प्रवीन मलिक लेखपाल रामकुमार ने नियमानुसार मान ली।इस दौरान सत्याग्रह स्थल पर रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह,लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष रमेश सैनी,सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष राजवीर सिंह,भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी,लोकेश कुमार राही,चित्रसेन मौर्या,धर्मपाल निषाद,कन्हैया लाल सैनी,दामोदर प्रसाद शर्मा, फैजान कुरैशी,धर्मपाल निषाद,ताराचंद गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
