• Sat. Feb 7th, 2026

किफायती दरों पर महिलाओं को सखी निवास में मिलेगा सुरक्षित आशियाना

ByVijay Singhal

Feb 7, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। धार्मिक नगरी में घर से दूर रहकर काम करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मिशन शक्ति के तहत वृंदावन में सखी निवास (वर्किंग वुमन हॉस्टल) इसी माह के अंत में शुरू होगा। कामकाजी महिलाओं को किफायती दरों पर सुरक्षित आशियाना मिलेगा। राजकीय बाल गृह (बालिका) के दूसरे भवन में इसका संचालन किया जाएगा। प्रोबेशन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रोबेशन विभाग की निगरानी में तैयार किए गए इस सखी निवास की कुल क्षमता 50 बेड की होगी। भवन का नवीनीकरण और साज-सज्जा का काम लगभग पूरा हो चुका है। यहां रहने वाली महिलाओं को न केवल रहने के लिए कमरा मिलेगा, बल्कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएंगे। इसका संचालन फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू कराया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं की मदद करना है, जो अन्य शहरों या कस्बों से आकर मथुरा-वृंदावन में सरकारी या निजी क्षेत्रों में कार्यरत हैं। अक्सर ऐसी महिलाओं को शहर में सुरक्षित और सस्ते आवास ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन ऐसी महिलाओं को अब कमरे के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इस पहल से महिला कार्यबल को बढ़ावा मिलेगा, वह अपने करियर पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। सखी निवास की पूरी व्यवस्था प्रोबेशन विभाग की सीधी देखरेख में होगी। इसमें प्रवेश के लिए मानक तय किए गए हैं, जिसके तहत कामकाजी महिला को अपनी नौकरी और पहचान से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए एक अधीक्षक समेत आठ कर्मचारी होंगे, इनकी निगरानी प्रोबेशन विभाग करेगा। विकास चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा, इस माह के अंत में राजकीय बाल गृह (बालिका) के दूसरे भवन में सखी निवास का संचालन किया जाएगा। इसमें कामकाजी महिलाओं को कम दामों में किराये पर कमरा मिलेगा। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी लगाए जाएंगे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.