• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा। गणतंत्र दिवस के मौके पर रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर पुलिस सतर्क, की जा रही चेकिंग

ByVijay Singhal

Jan 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गणतंत्र दिवस को लेकर जनपद में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। जिले से जुड़ी राजस्थान और हरियाणा के अलावा पास के जनपदों की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आने वाले बाहरी लोगों पर नजरें चौकस कर दी गई हैं, वहीं प्रमुख चौराहे और तिराहों पर पुलिसकर्मियों को सतर्क-सजग रहते हुए संदिग्ध पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला के अलावा धार्मिक स्थलों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। २६ जनवरी को अबकी बार बसंत पंचमी भी पड़ रही है। मथुरा-वृंदावन समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बाहर से आनी वाले श्रद्धालुओं में कोई संदिग्ध न हो, इसके लिए जनपद की सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया गया है। राज्य और जनपद से जुड़ी सीमाओं को सील करके सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं प्रमुख चौराहे और तिराहों पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। लगातार पुलिस की टीमें पैदल गश्त करके लोगों में सुरक्षा की भावना भी पैदा कर रही हैं। अतिरिक्त पुलिस और पीएसी की टीमों को संवेदनशील स्थलों पर लगाया गया है। खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है। घनी आबादी के अलावा संवेदनशील स्थलों पर पूरी निगरानी की जा रही है। बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर आने वालों पर पूरी चौकस निगाहें रखी जा रही हैं। २६ जनवरी की शाम तक लगातार पुलिस और पीएसी के अलावा खुफिया तंत्र को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। जन्मस्थान पर भी कड़ी सुरक्षा हुई। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया है। रेड और यलो जोन में संदिग्धों पर पूरी नजर रखी जा रही है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी कड़ी तलाशी से गुजरना पड़ रहा है। लगातार एसपी सुरक्षा आनंद कुमार भी सुरक्षाकर्मियों के संग पूरी नजर बनाए हैं। होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला में बाहर के ठहरे लोगों की पहचानपत्र चेक किए जा रहे हैं।

बिना पहचानपत्र के नहीं ठहराएं : एसएसपी
गणतंत्र दिवस पर जनपद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राज्य और जनपद से जुड़ी सीमा की सुरक्षा बढ़ाई है तो वहीं रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पूरी निगाह रखी जा रही है। धार्मिक स्थलों और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के स्वामियों को बिना पहचानपत्र के ठहरने के लिए साफ मना किया गया है। इनकी भी चेकिंग की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.