• Mon. Feb 9th, 2026

वृंदावन में आधी रात को श्रद्धालुओं से होती है खुली लूट, शाम को चार गुना और रात में दस गुना तक वसूली

ByVijay Singhal

Jan 25, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा। धार्मिक नगरी वृंदावन में दर्शन को आए श्रद्धालुओं के लिए आवागमन अब गंभीर परेशानी बन चुका है। हालात यह हैं कि दिन में ही तय किराये से अधिक वसूली शुरू हो जाती है, शाम होते-होते किराया दोगुना से चार गुना और आधी रात के बाद दस गुना तक पहुंच जाता है। ई-रिक्शा और आटो चालक तय किराये को पूरी तरह नजरअंदाज कर खुलेआम चांदी काट रहे हैं। मजबूरी में श्रद्धालु भारी रकम चुकाने को विवश हैं। वृंदावन में देर रात तक दर्शन और परिक्रमा के बाद लौटने वाले श्रद्धालुओं के सामने सबसे बड़ी समस्या रात का आवागमन बन गया है। बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड, बांके बिहारी मंदिर मार्ग, रुकमणी विहार और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले रास्तों पर ओवरचार्जिंग आम बात हो गई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि दिन में ही किराया बढ़ा हुआ मांगना शुरू कर दिया जाता है। जो दूरी दिन में 20-30 रुपये में तय होती है, उसी के लिए 40-60 रुपये प्रत्येक व्यक्ति मांगे जाते हैं। शाम होते ही यही किराया 80 से 120 रुपये तक पहुंच जाता है। रात 12 बजे के बाद हालात और बिगड़ जाते हैं। इस समय पूरा ई-रिक्शा या आटो बुक कराने का दबाव बनाया जाता है और पांच-छह किलोमीटर के लिए भी 400 से 500 रुपये मांगे जाते हैं। बाहरी श्रद्धालुओं का आरोप है कि विकल्प न होने का फायदा उठाया जा रहा है। किराया पूछने पर कई चालक साफ कह देते हैं कि लेना है तो लो, नहीं तो कोई और साधन नहीं मिलेगा। कुछ श्रद्धालुओं ने यह भी बताया कि चालक यह तर्क देते हैं कि यहां का पंजीकरण महंगा हो चला है, इसलिए रात का किराया ज्यादा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से न तो किराया सूची प्रदर्शित है और न ही रात में कोई प्रभावी निगरानी। परिवहन विभाग और पुलिस की नियमित चेकिंग न होने से चालकों के हौसले बुलंद हैं। नतीजा यह है कि आस्था के शहर में श्रद्धालु खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वृंदावन में श्रद्धालुओं की आस्था अब किराये की मनमानी से आहत हो रही है। सवाल यही है कि दिन से रात तक चल रही इस अवैध वसूली पर आखिरकार कब लगाम लगेगी।ओवरचार्जिंग की पुष्टि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रात छोड़ो दिन के समय मथुरा जंक्शन से वृंदावन जा रहे एक पति-पत्नी से ई-रिक्शा चालक 1500 रुपये वसूल रहा था। रास्ते में औचक निरीक्षण में यातायात एसपी मनोज यादव ई-रिक्शा रुकवाकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुला। एसपी यातायात ने तत्काल ई-रिक्शा सीज किया और दंपती को दूसरे ई-रिक्शा से निर्धारित किराये पर गंतव्य तक भिजवाया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.