• Mon. Feb 9th, 2026

गोवर्धन के मगोर्रा में गिरी पानी की टंकी; वर्षों पुराने ढांचे को प्रशासन ने किया ध्वस्त, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

ByVijay Singhal

Jan 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के मगोर्रा गांव में वर्षों से जर्जर खड़ी पानी की टंकी को प्रशासन ने बुधवार की देर शाम ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि यह टंकी लंबे समय से बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। ग्रामीणों के अनुसार, टंकी की जर्जर हालत के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। प्रतिदिन सैकड़ों लोग और राहगीर इसके आसपास से गुजरते थे, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह ने बताया कि यह पानी की टंकी कई वर्षों से पूरी तरह से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी। उन्होंने कहा कि टंकी के गिरने से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था, इसलिए ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए इसे ध्वस्त करना अत्यंत आवश्यक हो गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब गांव से एक बड़ा खतरा टल गया है। उन्होंने भविष्य में नई और सुरक्षित पानी की व्यवस्था करने की मांग भी की है, ताकि गांववासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.