हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली से कोटा जा रही जनशताब्दी ट्रेन में बम होने की सूचना से रेल प्रशासन और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 पर ट्रेन को खाली कराकर करीब एक घंटे तक सघन तलाशी ली गई। जांच के बाद सूचना फर्जी पाई गई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। दोपहर 2:05 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दिल्ली–कोटा जनशताब्दी ट्रेन संख्या 12060 में बम रखा है। यह सूचना ट्रेन के टीटी ने 139 पर कॉल कर दी थी। ट्रेन 2:25 बजे मथुरा जंक्शन पहुंची। रेल अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया कि गोविंद नाम का युवक दिल्ली से कोटा जा रहा था। वह अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए बॉम शब्द का इस्तेमाल कर रहा था। पास खड़े एक यात्री को उसके मोबाइल पर बम लिखा दिखा, जिससे शक हुआ और टीटी को सूचना दे दी गई। पूछताछ में युवक के कोटा निवासी होने और दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय में कार्यरत होने की पुष्टि हुई। मामले की सच्चाई सामने आने पर उसे छोड़ दिया गया।
7455095736
