• Sun. Nov 29th, 2026

650 किलो चांदी लेकर भागे दिनेश की प्रयागराज में मिली लोकेशन

Byvijay.singhal1233

Jan 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंदनगर थाने के समीप करीब एक दर्जन व्यापारियों से 650 किलो चांदी लेकर भागे दिनेश अग्रवाल की तलाश शुरू हो गई। पुलिस को उसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली है। माना जा रहा कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण लेने और माघ मेला में स्नान करने के लिए प्रयागराज गया होगा। उसकी तलाश के लिए गोविंद नगर थाने की एक टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। बीते एक माह से दिनेश अग्रवाल व एक अन्य व्यापारी शहर के दो दर्जन चांदी कारोबारियों की 2300 किलो चांदी लेकर एक माह से गायब है। व्यापारी उनकी तलाश के लिए उसके रिश्तेदारों से लेकर परिजन तक संपर्क कर रहे हैं लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। परेशान होकर गोविंद नगर के महाविद्या कॉलोनी फेस-1 के निवासी वेदांश अग्रवाल ने मंगलवार को गोविंदनगर थाने में दिनेश अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि दिनेश के बेटे मुकुंद ने अपने पिता की उदयपुर के सूरज पोल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस दिनेश की तलाश में जुट गई है। बुधवार को गोविंदनगर थाने की एक टीम प्रयागराज के लिए उसकी तलाश में रवाना हुई है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रयागराज के लिए टीम रवाना हो गई है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, गायब दूसरे व्यापारी के खिलाफ कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है। व्यापारियों का कहना कि वह सज्जन इंसान हैं लेकिन चांदी की कीमतों में उछाल आने से वह दिवालिया हो गया है। एक साल पहले आठ व्यापारियों से उसने 400 किलो चांदी ब्याज पर ली थी, जैसे-जैसे चांदी के दामों में उछाल आता गया, वैसे-वैसे ब्याज बढ़ती गई। इससे वह दिवालिया हो गया। हालांकि करीब 350 किलो चांदी उसके पास बताई जा रहा है। भागने से एक दिन पहले उसने तीन व्यापारियों को ब्याज की रकम दी थी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.