• Mon. Feb 9th, 2026

यमुना में गिर रहा नालों का गंदा पानी, बंद कराया जाए

ByVijay Singhal

Jan 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना में गिर रहे नालों को बंद करने के लिए गरीब एकता दल के पदाधिकारियों ने हुंकार भरी है। उन्होंने प्रशासन ने इन्हें बंद कराने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि वृंदावन की विश्व में एक अलग पहचान है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। शहर का गंदा पानी नालों के माध्यम से सीधा यमुना में प्रवाहित हो रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने बताया कि नालों के दोनों तरफ खेती की जा रही। गंदे पानी से उत्पन्न खाद्यान्न से घातक बीमारियां फैलने की आशंका है। पार्षद घनश्याम चौधरी ने कहा कि प्रशासन को नालों के पानी को साफ करने के लिए प्लांट लगाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत भारती ने कहा नदियों को शुद्ध रखना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। महिला प्रदेश अध्यक्ष रिचा शर्मा और महासचिव गोपाल शर्मा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.